पंजाब में ‘आप’ को लगा एक और झटका, मास्टर बलदेव सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़।लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पंजाब में ‘आप’ को लगातार अब तीसरा झटका लगा है। अब पार्टी के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। पहले एचएस फुलका फिर सुखपाल खैरा और अब मास्टर बलदेव सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। बलदेव सिंह ने ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा मेल किया है। इसमें उन्होंने केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि पार्टी अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक गई है।
ये भी पढ़े :-भाजपा नेता के घर हुई छापेमारी में करोड़ों की जमीन और इतना सोना हुआ बरामद
पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया है। इस चुनाव में आप को 117 में से 20 सीटें मिली। मगर कुछ ही दिनों में पार्टी आंतरिक झगड़ों की शिकार भी बन गई। एक के बाद एक विधायकों और नेताओं ने इस्तीफा देना शुरु कर दिया। वही गठबंधन सहयोगियों ने भी नाता तोड़ लिया है। इनमें अमन अरोड़ा जैसे नेता भी शामिल हैं। बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस ने भी अपना समर्थन वापस ले लिया है।
ये भी पढ़े :-भोपाल पर मंडरा रहा भगवा खतरा, भाजपा ने हारने के तेज किए प्रयास
आम आदमी पार्टी पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में चुनाव लड़ी थी। पार्टी ने ड्रग्स और अपराध को मुद्दा बनाया था। तब आप को 13 में से चार पर सफलता मिली थी। हालांकि दो सांसदो ने बाद में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से नाराजगी भी जताई थी।





