– पंजाबी छोले बनाने से एक रात पहले चनों को धोकर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन चनों को धोकर कूकर में पानी, नमक, बेकिंग सोडा और एक टी बैग डाल कर उबालने के लिए रख दें। चार से पांच सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और चनों को प्रेशर कूकर में ही पकने दें।
– अब टमाटर को बड़ा-बड़ा काट लीजिए। एक पैन में 2 टेबल स्पून घी डाल कर घी गरम कर लें फिर इसमें जीरा डालें। जीरा भूनने के बाद अजवायन डालें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लम्बाई में कटी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भून लीजिए।
– अब इसमें चने डाल दें। इसके बाद इसमें स्वादनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, कटे हुए टमाटर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। आपके पंजाबी मसाला छोले बनकर तैयार हैं। आप इसे तंदूरी रोटी, पूरी, परांठा या लच्छेदार पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।