तेजी से वायरल हो रहा है शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो का यह डांस वीडियो, देखे फुल मस्ती वीडियो…

चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 मार्च को आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने आईपीएल में लगातार अपनी दूसरी जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। मैच के बाद शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो मैदान पर डांस करते हुए भी नजर आए। दोनों के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब पसंद भी किया जा रहा है।
मैच के बाद शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो मैदान पर एक दूसरे के साथ एक इंटरव्यू भी किया। इस दौरान दोनों डांस करते नजर आए। वॉटसन और ब्रावो के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ने डीजे ब्रावो के लेटेस्ट गीत ‘एशिया’ पर जमकर थिरके।
IPL: मैदान में नजर आए रेसर धौनी, बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे, देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल पेज से इस मजेदार वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में शेन वॉटसन ड्वेन ब्रावो की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। ब्रावो ने वॉटसन को डांस के कुछ स्टेप्स सिखाए और वॉटसन भी मैदान पर नाचने लगे।
Watto dances to DJ Bravo's tune!@DJBravo47 tries to find out Watto's secret to hitting big sixes, while @ShaneRWatson33 learns a few steps from the 'Champion' dancer. Interview by @tanmoym.
📹 Full interview – https://t.co/yxZlfrGFZA #DCvCSK #VIVOIPL @ChennaiIPL pic.twitter.com/ySsq6N8ebK
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2019





