न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बड़े रिकॉर्ड से चूके जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी की. हेजलवुड अपनी इस गेंदबाजी के दम पर चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंकाई गेंदबाज परवेज महारूफ के साथ आ गए लेकिन वो यहां पर जरा सा पिछड़ गए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस बड़े रिकॉर्ड से चूके जोश हेजलवुड

महारूफ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके हेजलवुड
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट झटके. उन्होंने कुल 9 ओवर गेंदबाजी की और 5.77 की इकानॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 52 रन लुटाए साथ ही 6 विकेट भी लिए. विकेट लेने के मामले में वो श्रीलंका के परवेज महारूफ के बराबर आ गए लेकिन यहां पर मात खा गए.

ये भी पढ़े: अर्शी खान का सनसनीखेज खुलासा- हां, मैंने क्रिकेटर आफरीदी के साथ सेक्‍स किया

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में परवेज महारूफ एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने और सबसे बेहतरीन गेंदबाजी के मामले में नंबर एक पर हैं. परवेज ने वर्ष 2006 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे. इसमें उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंका था साथ ही उनका इकानॉमी रेट 1.55 का था.

हेजलवुड अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, नील ब्रूम, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, एडम मिलने और ट्रेंट बोल्ट को अपना शिकार बनाया.

Back to top button