नौकरी के लिए है परेशान तो आज ही आजमाएं ये अचूक उपाय, मिलेगी मनचाही जॉब

सुबह-सुबह पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। प्रतिदिन पक्षियों को सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना डालें, आपको नौकरी जरूर मिलेगी।
हर शनिवार शनि देव की पूजा करेंगे तो जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। हर शनिवार उनकी पूजा करते हुए ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ का 108 बार जाप करें। आपकी राशि में जितनी बाधाएं हैं, सभी दूर होंगी और नौकरी शीघ्र मिलेगी।
इंटरव्यू में जाने से पहले एक नींबू लें और उसके ऊपर चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। इसे लेकर ‘ऊं श्री हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप 108 बार करें और फिर अपने पास रख लें। जब भी इंटरव्यू में जाएं, ऐसा करें और नींबू अपने साथ ले जाएं। नौकरी जल्द मिलेगी।
जिस दिन इंटरव्यू हो, उस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। स्नान के पानी में थोड़ी सी पीसी हल्दी मिला लें। इसके बाद भगवान के सामने 11 अगरबत्ती जला कर अपनी इच्छा कहें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।





