नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से करवाता था गंदा काम, अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर …

नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दा फाश किया है। ये रैकेट जय प्रकाश नाम के आरोपी के बंगले पर चल रहा था। आरोपी गरीब लड़कियों को नौकरी देने के बहाने बुलाता था और फिर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेल देता था। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला सेक्टर-12 के डब्ल्यू-42 का है।नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से करवाता था गंदा काम, अचानक पहुंच गई पुलिस और फिर …

सेक्स रैकेट का पर्दा फाश, 7 लड़कियों समेत सरगना गिरफ्तार

इस घर में ये गंदा काम बहुत पहले से चल रहा था, आसपास के लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत की और मामले की जांच करने को कहा। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का पर्दा फाश किया और सेक्स रैकेट के सरगना सह‍ित 7 लड़कों और 3 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। पुलिस ने लड़कियों को फौरन मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा दिया।

यह भी पढ़े: अभी-अभी: पाकिस्तान में हुआ बड़ा हादसा, चारो तरफ मचा हाहाकार…

गरीब लड़कियों को बनाता था निशाना

पूछताछ में पता चला कि प्रकाश गरीब लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें नौकरी की लालच में बुलाता था और फिर उन्हें इस गंदे काम में लगा देता था। पकड़ी गई लड़कियों में 2 पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि इन लड़कियों को महज 500 से 700 रुपए दिए जाते थे, जबकि एजेंट लोगों से हजारों रुपए वसूल करता था। पुल‍िस की मानें तो इस मामले में कई बड़े लोगों का हाथ भी हो सकता है। फिलहाल आरोपी प्रकाश से पूछताछ चल रही हैं।

Back to top button