नोटबंदी मामले पर संसद में आज फिर हंगामे के आसार, राज्यसभा में मौजूद रहेंगे पीएम

नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को एकजुट विपक्ष ने जहां शीतकालीन सत्र के छठे दिन भी संसद में हंगामा किया। वहीं संसद के बाहर प्रदर्शनों का दौर भी जारी रहा। विपक्ष पिछले छह दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी पर बयान देने की मांग पर अड़ा है। हालांकि हंगामे के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे लेकिन कुछ कहे बिना ही वापस चले गए। सूत्रों के मुकाबिक पीएम मोदी आज राज्यसभा में मौजूद रहेंगे।
खुशखबरी: मोदी सरकार ने आम जनता के खातों में भेजे 21 हजार करोड़
सिर्फ 30 घंटे में 10 सवाल से ऐसा मोदीमय हुआ हिंदुस्तान कि सहम गये विपक्षी
राज्यसभा में आज प्रश्नकाल में पीएमओ से सवाल पूछने का दिन है। वहीं राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और अनंत कुमार विपक्ष से बातचीत कर कोई हल निकालने में जुटे हैं। सदन सुचारु रूप से चल सके इसके लिए बुधवार को लोकसभा में स्पीकर, सरकार और विपक्षी पार्टियों की दो बैठकें हुईं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।
28 नवंबर को भारत बंद का एलान
उधर नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष ने 28 नवंबर को भारत बंद का एलान कर दिया है। विपक्ष के अड़ियल रवैये का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि फैसला वापस लेना मोदी के खून में नहीं है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर बुधवार को हमला किया. उन्होंने कहा कि जब पीएम ने इतना अच्छा काम किया है तो वह संसद आने से क्यों घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति से गुजारिश करती हूं कि प्रधानमंत्री को तलब करें और नोटबंदी के बाद जनता को हुई परेशानी का समाधान निकालें। इस बीच हंगामे के बाद लोकसभा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।





