नोटबंदी पर विराट कोहली ने कही ऐसी बात, जो अभी तक किसी….

विशाखापटनम: नोटबंदी के बाद आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है. नए नोट के लिए लोग एक बैंक से दूसरे बैंक और एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही है. इस बीच पीएम मोदी के फैसले की तारीफ में एक और सितारे ने बड़ा बयान दिया है.
नोटबंदी पर विराट कोहली ने कहा : इतिहास में लिया गया सबसे बड़ा फैसला
आतिशी बल्लेबाज़ और भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना कि अब तक भारतीय राजनीति में जितने फैसले लिए गए हैं, उनमें नोटबंदी का निर्णय सबसे उम्दा फैसला है.
कोहली ने कहा, “मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति के इतिहास में लिया गया ये सबसे बड़ा फैसला है. मैं इस फैसले से बहुत प्रभावित हूं. हम सोच नहीं सकते थे कि ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं.”
पीएम के नोटबंदी के निर्णय पर मुहर लगाते हुए कोहली कहते हैं कि वो इसका सिर झुकाकर स्वागत करते हैं और इससे बहुत प्रभावित हुए हैं.
कोहली अकेले नहीं है जिन्होंने इस मुद्दे की जमकर तारीफ की है. इस कड़ी में और भी सितारे शामिल हैं.
पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का स्वागत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी किया है. इस कड़ी में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, रजनीकांत, करण जौहर, अजय देवगन, कपिल शर्मा, अरशद वारसी और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के नाम शामिल हैं. अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और रवीना टंडन के नाम शामिल हैं.





