नोटबंदी के बाद विरोधियों को नहीं मिला संभलने का मौका: मोदी

नोटबंदी पर सरकार का लगातार विरोध कर रहे विपक्ष पर पीएम मोदी ने शु्क्रवार को तीखा हमला बोला। पीएम ने संसद में संविधान दिवस पर दो नई पुस्‍तकों भारत के संविधान का नया वर्जन और संविधान का निर्माण के विमोचन किया।

बड़ी खबर: विपक्ष के आगे झुकी मोदी सरकार, नोटबंदी से हटी पीछे

इस दौरान विपक्ष को निशाना बनाते हुए पीएम ने कहा कि जो लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं उन्‍हें सरकार की तैयारियों से समस्‍या नहीं है, बल्कि समस्‍या इस बात की है कि उन्‍हें संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

ब्रेकिंग न्यूज़: पीएम मोदी ने काले धन पर रोक के लिए ले लिया एक और बड़ा फैसला

पीएम ने कहा कि हर किसी को अपने पैसे का उपयोग करने का अधिकार है लेकिन आज दुनिया बदल रही है, फिलहाल पैसा भौतिक रूप से मौजूद है लेकिन कैशलेस ईकोनॉमी की तरफ बढ़ने की जरूरत है।

संविधान दिवस पर पीएम ने कहा कि हम 26 जनवरी को बड़े गर्व से मनाते हैं लेकिन बिना 26 नवंबर के 26 जनवरी अधूरी है। यह जरूरी है कि हम संविधान के विभिन्‍न आर्टिकल्‍स की जानकारी रखने की बजाय उसकी स्पिरिट से जुड़े सिर्फ। हमारे जीवन में हमारे संविधान का विशेष महत्‍व है। हम जब भी संविधान को याद करते हैं तो डॉ. अंबेडकर को भी याद करते हैं। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है और युवाओं में इसके प्रति जागरूकता हो।

 

Back to top button