नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर जश्न मनाना ‘सरकार के लिए पड़ेगा उल्टा’- गहलोत

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने नोटबंदी एवं जीएसटी लागू होने के कारण सभी वर्गों विशेषकर छोटे व्यापारियों को होने वाली भारी दिक्कतों की सरकार द्वारा अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि नोटबंदी के फैसले का एक वर्ष पूरा होने पर जश्न मनाना ‘‘सरकार के लिए उल्टा पड़ेगा. ’’ गहलोत ने देश के आर्थिक हालात की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘ नोटबंदी के परिणाम उल्टे निकल रहे हैं. ऊपर से सरकार नोटबंदी के फैसले का एक साल पूरा होने पर जश्न मना रही है. सरकार को यह जश्न मनाना उल्टा पड़ेगा. लोगों के काम-धंधे नोटबंदी के कारण चौपट हो गये. उनकी नौकरियां जा रही हैं. सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए. उसे अभी तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा है.’’
गत वर्ष आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीवी पर राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 एवं 1000 रूपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने की घोषणा की थी। कांग्रेस के नेतृत्व में 18 विपक्षी दलों ने इस घोषणा का एक वर्ष पूरा होने पर जहां ‘‘काला दिवस’’ मनाने की घोषण की है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने इस फैसले का जश्न मनाने की घोषणा की है.
ये भी पढ़े:-प्रद्युम्न हत्याकांड: अब इंडिया गेट पर नहीं, आज रामलीला मैदान में होगा कैंडल लाइट मार्च
हार्दिक की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कथित मुलाकात के बारे में पूछने पर गुजरात मामलों के प्रभारी सचिव गहलोत ने भाषा को बताया, ‘‘वैसे तो होटल में हार्दिक और राहुल गांधी की मुलाकात नहीं हुई पर यदि यह हुई भी होती तो क्या फर्क पड़ता है. वह कोई अपराधी नहीं हैं.’’
गहलोत पूर्व में ही यह स्वीकार कर चुके हैं कि हार्दिक से उनकी मुलाकात हुई थी. यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुलाकात में हार्दिक ने कांग्रेस में शामिल होने की मंशा जतायी थी, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की. जिग्नेश मेवानी और हार्दिक ने कांग्रेस में शामिल होने की बात कभी नहीं की. हमने उन सबका अवश्य आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विजय यात्रा में साथ दें.’’
ये भी पढ़े:-प्रेमी ने प्रेमिका के कहने पर उठाया ये बड़ा कदम, फिर हुआ कुछ ऐसा की दोनों हो गये…





