12 झटकों के साथ कुछ यूँ देखेगा नोटबंदी का असली असर

जैसा की आपलोगों को पता होगा कि 500 और १००० के नोट बंद होने के बाद सबकुछ ठप्प सा हो गया है | अभी आज २४ नवम्बर तक इन नोटों को चलना था लेकिन अब 12 झटकों के साथ कुछ यूँ देखेगा नोटबंदी का असली असर| आज आधी रात से 500 और 1000 के पुराने नोट पूरी तरह बंद हो जाएंगे। दरअसल अभी तक सरकार ने कुछ जरूरी सुविधाओं के लिए पुराने नोट इस्‍तेमाल करने की छूट दे रखी थी, जिसकी आज आखिरी तारीख है।

modiमोदी का महाफैसला: विदेशी बैंकों का सारा कालाधन वापस लाकर होगा गरीबों में वितरण

अब जिनके पास भी ये नोट बचे हुए हैं, वो सिर्फ बैंक में जाकर ही इन्हें जमा कर पाएंगे। हालात बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से कैश की किल्लत से राहत दिलाने के लिए कई और फैसले लिए गए हैं।

खुशखबरी: मोदी सरकार ने आम जनता के खातों में भेजे 21 हजार करोड़

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के नोटबंदी करने का ऐलान किया, जिसके बाद बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों को लगा कि अगर उन्होंने जल्द से जल्द अपने नोट नहीं बदले तो वो रद्दी हो जाएंगे।

इसलिए सरकार ने बैंकों के ऊपर बढ़ते दबाव और लोगों की परेशानियों को ध्‍यान में रखते हुए कई जरूरी सेवाओं में इन नोटों को चलाने की छूट दी थी।

इन सेवाओं में चल रहे थे 500 और 1000 के पुराने नोट

रेलवे टिकट काउंटर, एयरलाइन टिकटिंग, सरकारी अस्पटताल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मिल्क बूथ, श्मशान स्थल, पेट्रोल पंप, मेट्रो रेल टिकट्स, प्रिस्क्रिप्शकन पर दवाइयों की खरीद, एलपीजी गैस सिलेंडर्स, बिजली और पानी बिल के लिए पुराने नोटों से भुगतान मान्‍य था।

राहत के लिए सरकार ने ये इंतजाम किए  

फसल बुवाई का समय है तो किसानों को राहत पहुंचाने के लिए नाबार्ड के जरिए किसानों को फंडिंग की व्यवस्था। जिला सहकारी बैंकों को 21,000 करोड़ रुपये दिए जाने और फसल लोन के लिए बैंकों की लिस्ट तैयार करने जैसे फैसले। शहरों में लेन देन करने वालों के लिए भी कई उपाय किए गए हैं, जिसमें डेबिट कार्ड्स पर सर्विस चार्ज खत्म करना, रुपे कार्ड का स्विचिंग चार्ज पूरी तरह खत्म करना।

 सनसनी: 500 और 1000 के नोट बैंक में जमा करने पर रोक, फैसला आज से लागू 

31 दिसंबर तक फोन से पेमेंट पर चार्ज नहीं। पेटीएम जैसे ई-वॉलेट के जरिए खर्च की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन टिकट पर सर्विस चार्ज खत्म करना शामिल हैं। बिग बाजार के स्टोर से 2,000 रुपये निकाल सकते हैं। यही नहीं अब तक 82,500 एटीएम में भी नए नोटों के मुताबिक बदलाव किए जा चुके हैं।

यहां लगा मोदी का मजबूत ताला

नोटबंदी के बाद जनधन खातों में भी बड़ी मात्रा में नकदी जमा की गई है। इन खातों में बीते 13 दिनों में 21,000 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि जमा कराई गई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में जनधन खातों में पैसा जमा कराया गया। जिसके कारण कई जनधन खातों और उनके डेबिट कार्डो को ब्‍लाक कर दिया गया है।

Back to top button