नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की एक मस्जिद में गोलीबारी की घटना में दो लोगों घायल….

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की एक मस्जिद में गोलीबारी की घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. मीडिया ने घटना की जानकारी देते हुए दो लोगों के घायल होने की खबर दी है. नॉर्वे मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी नॉर्वे में बेयरम नगरपालिका के अल-नूर इस्लामिक सेंटर में हुई. सार्वजनिक प्रसारक एनआरके के अनुसार, घटना के तुरंत बाद ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, नॉर्वे पुलिस ने ट्वीट कर बताया, “इसमें और लोगों के शामिल होने की संभावना नहीं है. घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है.” अल-नूर इस्लामिक सेंटर के बोर्ड के सदस्य इरफान मुश्ताक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बोर्ड के एक सदस्य को ‘हेलमेट और वर्दी पहने एक एक गोरे व्यक्ति ने गोली मार दी.’

मुश्ताक ने समाचार पत्र आफ्टेनपोस्टेन को बताया, “वर्दी पहने एक व्यक्ति दो शॉटगन जैसी बंदूकों के साथ मस्जिद में दाखिल हुआ. उसने आसपास गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सौभाग्य से हमारे एक सदस्य ने उसको पकड़ लिया.” आफ्टेनपोस्टेन ने सूचना दी कि गोलीबारी की घटना के दौरान वहां छह-सात लोग मौजूद थे.

Back to top button