चुटकियों में बनने वाली खिचड़ी का स्वाद जल्द ही वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सकता है। लजीज स्वाद के साथ-साथ अमीर और गरीब को एक सूत्र में बांधने वाली खिचड़ी हर घर की जान होती है और जब इस खिचड़ी में फेमस शेफ संजीव कपूर की रेसिपी का तड़का लग जाए तो बात ही कुछ और है।
दिल्ली में 3 नवंबर से ‘विश्व खाद्य भारत’ प्रदर्शनी और सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। इस इवेंट में खिचड़ी को ‘ब्रांड इंडिया’ फूड के रूप में प्रमोट किया जाएगा।
तीन दिल चलने वाले इस ‘इंडियन फूड फेस्टिवल’ में 4 नवंबर को जाने माने मशहूर शेफ संजीव कपूर की अगुवाई में 1000 किलो खिचड़ी बनाई जाएगी। इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी बनाने के लिए इतनी ही क्षमता वाली सात फीट गहराई की कड़ाही का इंतजाम किया गया है।
जानकारी के अनुसार खिचड़ी तैयार होने के बाद 60,000 अनाथ बच्चों को परोसी जाएगी। हालांकि इसका स्वाद फेस्टिवल में मौजूद अतिथियों को भी चखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि शेफ संजीव कपूर ‘इंडियन फूड फेस्टिवल’ का ‘ब्रांड अंबेसडर’ बनाया गया है।