नेता जी बोले- मोमोज पर लगाओ बैन ! जनता बोली इनकी भी कुछ आदतों पर लगे बंदिश!

जम्मू-कश्मीर के एक नेता जी ने ऐसा बयान दिया है जिसको सुनने के बाद लोग कुछ समय के लिए जैसे फ्रीज हो गए। उनको अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। दिल्लीवाले तो जैसे डर ही गए कि अगर एमएलसी रमेश अरोड़ा की बात सच हो गई, तो उनके लिए जीना कितना मुश्किल हो जाएगा। नेता जी बोले- मोमोज पर लगाओ बैन ! जनता बोली इनकी भी कुछ आदतों पर लगे बंदिश!

नेशनल हेराल्ड के मुताबिक जम्मू के नेता रमेश अरोड़ा का कहना है कि मोमोज को बैन कर देना चाहिए। जी हां, आपने सही सुना। उनका कहना है कि यह जानलेवा है और इसको बाजार में बिकने का कोई हक नहीं है। बच्चे मोमो के एडिक्ट हो गए हैं और यह नुकसानदायक है। उनको दिक्कत है अजीनोमोटो से। वह कहते हैं कि यह सेहत के लिए हानिकारक है इसलिए मोमोज को ही बैन कर दो। 

इनको तो जो कहना था इन्होंने कह दिया। आम लोगों को भी नेताओं की कुछ आदतों से दिक्कत है जिन्हें वो बैन कर देना चाहती है। तो हम आपको बता रहे हैं कि नेताओं की किन आदतों पर बैन लग जाना चाहिए!

1. नेताओं के झूठे वादों पर बैन लग जाना चाहिए क्योंकि इससे जनता दिन में सपने देखने शुरू कर देती है जो बाद में टूट जाते हैं।

2. रैलियों के लिए बनने वाले करोड़ों रुपयों के मंच पर बैन लगा देना चाहिए।

3. लंबे और पकाऊ भाषणों पर बैन लग जाना चाहिए। 

4. बेतुके बयानों जैसे, लड़कों से गलती हो जाती है पर बैन लगा देना चाहिए। 

5. बड़े-बड़े काफिले जिनकी वजह से ट्रैफिक रोकना पड़ता है उनपर बैन लगा देना चाहिए।

Back to top button