निर्भया कांड: दोषी अक्षय ने अपनाया फांसी से बचने के लिए एक नया हथकंडा

निर्भया कांड के दोषी मौत की सजा में देरी के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। फांसी की तारीख (एक फरवरी) से चार दिन पहले एक और दोषी ने सुप्रीम कोर्ट में सुधारात्मक याचिका दायर की है। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया, अक्षय कुमार सिंह ने मंगलवार को याचिका दाखिल की। इस मामले में मुकेश और विनय की सुधारात्मक याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है। मुकेश की दया याचिका भी राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं।

Back to top button