निपापत्तु की रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं थाटई

दिवाली के मौके पर देश भर में तरह-तरह के पकवान बनाकर, लक्ष्मी जी भोग लगाया जाता है। इस क्रम में जिस तरह उत्तरी भारत में इस मौके पर पपड़ी बनाई जाती है तो वहीं, देश के दक्षिणी हिस्से में ‘निपापत्तु’ बनाई जाती है, जो कि एक तरह की पपड़ी ही है। यही पपड़ी तमिलनाडू में जाकर ‘थाटई’ के नाम से जानी जाती है, तो आंधराप्रदेश में इसे ‘चेकालु’ के नाम से पहचाना जाता है। इस खास पपड़ी को इतना पसंद किया जाता है कि इसे शादियों में भी बनाकर परोसा जाता है और बांटा भी जाता है। चावल के आटे में चना दाल और मुंगफली को मोटा-मोटा पीसकर बनने वाली इस पपड़ी को एयर टाइट जार में महीने भर तक स्टोर किया जा सकता है। इसलिए अगर आप भी अपने दिवाली व्यंजनों में ​दक्षिण भारत का स्वाद लाना चाहते है तो हम आप से शेयर कर रहें है, निपापत्तु की पूर्ण रेसिपी। इतना ही नहीं, इस पूर्ण रेसिपी के साथ हम आपके लिए लाए है इसका वीडियो और फोटोज भी जिसकी मदद से आप इसे घर पर आसानी से बना सकती है। 

निपापत्तु की रेसिपी : घर पर कैसे बनाएं थाटईनिपापत्तु की रेसिपी|कैसे बनाएं थाटई|स्पाईसी राइस क्रेकर्स की रेसिपी|चेकालु की रेसिपी 

निपापत्तु की रेसिपी|कैसे बनाएं थाटई|स्पाईसी राइस क्रेकर्स की रेसिपी|

चेकालु की रेसिपी PREP TIME 5 Mins COOK TIME 25M TOTAL TIME 30 Mins Recipe By: काव्य श्री एस Recipe Type: स्नेक्स Serves: 12-14 पपड़ी

INGREDIENTS चना दाल – ½ कप मुंगफली – ½ कप चावल का आटा – ¾ बाउल सूजी – 2 टेबिल स्पून मैदा – 1 टेबिल स्पून लाल मिर्च पाउडर – 1½ टेबिल स्पून नमक- ¾ टेबिल स्पून हिंग – ¼ टेबिल स्पून तेल- 2 टेबिल स्पून + तलने के लिए पानी – 1½ कप 

HOW TO PREPARE 1. एक मिक्सी जार में आधा कप चना दाल लें। 2. इसी जार में आधा कप मुंगफली डालकर इसे मोटा-मोटा पीस कर साइड में रख लें। 3. एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा लें लें। 4. इसी बाउल में 2 टेबिल स्पून सूजी और 1 टेबिल स्पून मैदा मिला लें। 5. अब इस मिक्सचर में लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 6. फिर हिंग डालकर अच्छे से मिक्स करें। 7. अब इस बाउल में पीसा हुआ पाउडर भी डाल दें। 8. एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल डालें। 9. तेल को 2 मिनिट तक गर्म करें। 10. इस गर्म तेल को मिक्सचर में डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। 11. धीरे-धीरे पानी डालकर एक मुलायम आटा लगा लें। 12. एक प्लास्टिक शीट लेकर उसे तेल लगाकर चिकना कर लें। 13. आटे का बहुत थोड़ा सा हिस्सा प्लास्टिक शीट पर लेकर, गोलाकर आकृति की प​पड़ियां बना लें। 14. एक पैन में तलने के ​लिए तेल गर्म करें। 15. अब बहुत ध्यान से इन पपड़ियों को ध्यान से शीट से निकालकर, एक एक करके तेल में डालें। 16. एक मिनिट तक तलें और फिर साइड बदल दें। 17. जब तक तले, जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। 18. तेल से निकालकर, थोड़ा ठंडा कर, इन्हें परोसे। 

INSTRUCTIONS 1. अगर आपको मुंगफली से एलर्जी है तो आप इसमें बादाम डाल सकते है। 2. नेपापत्तु का गुंथा हुआ आटा, अकाई रोटी के आटे के समान होना चाहिए। 

NUTRITIONAL INFORMATION सर्विंग साइज – 1 piece कैलोरीज – 70 cal प्रोटीन – 2 g कार्बोहाइड्रेट्स – 8 g शुगर – 3 g 

स्टेप बाई स्टेप कैसे बनाएं निपापत्तु 1. एक मिक्सी जार में आधा कप चना दाल लें। 2. इसी जार में आधा कप मुंगफली डालकर इसे मोटा-मोटा पीस कर साइड में रख लें। 3. एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा लें लें। 4. इसी बाउल में 2 टेबिल स्पून सूजी और 1 टेबिल स्पून मैदा मिला लें। 5. अब इस मिक्सचर में लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 6. फिर हिंग डालकर अच्छे से मिक्स करें। 7. अब इस बाउल में पीसा हुआ पाउडर भी डाल दें। 8. एक छोटे पैन में 2 टेबिल स्पून तेल डालें। 9. तेल को 2 मिनिट तक गर्म करें। 10. इस गर्म तेल को मिक्सचर में डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। 11. धीरे-धीरे पानी डालकर एक मुलायम आटा लगा लें। 12. एक प्लास्टिक शीट लेकर उसे तेल लगाकर चिकना कर लें। 13. आटे का बहुत थोड़ा सा हिस्सा प्लास्टिक शीट पर लेकर, गोलाकर आकृति की प​पड़ियां बना लें। 14. एक पैन में तलने के ​लिए तेल गर्म करें। 15. अब बहुत ध्यान से इन पपड़ियों को ध्यान से शीट से निकालकर, एक एक करके तेल में डालें। 16. एक मिनिट तक तलें और फिर साइड बदल दें। 17. जब तक तले, जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। 18. तेल से निकालकर, थोड़ा ठंडा कर परोसें। 

Back to top button