अगर सच हुई 2017 की भविष्यवाणी, 2026 तक रहेगी मोदी सरकार

 नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियांप्रख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां 16वीं शताब्‍दी से सच होती आई है। उन्‍होंने अपनी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में कई भविष्‍यवाणियां की है। इनमें से कई तो बिलकुल सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी ज्यादातर भविष्यवाणियों को कोड के जरिए लिखा था। इनमें से कई भविष्यवाणियां समय समय पर बाहर आती हैं। 2017 के लिए भी नास्त्रेदमस ने ये भविष्यवाणियां की थीं-

  • नास्त्रेदमस ने यह भविष्यवाणी की है कि क्लाउड कंप्यूटिंग में से 2017 तक क्लाउड गायब हो जाएगा क्योंकि लगभग सभी कंप्यूटरों को ही क्लाउड में तब्दील कर दिया जाएगा।
  • 2017 में वर्तमान विश्वशक्ति अमेरिका की ताकत में कमी आएगी। यहां वैचारिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक भ्रष्टाचार के कारण बड़े स्तर पर सामाजिक बिखराव हो सकता है।
  • नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2017 रूस के लिए काफी खास होने वाला है। इस साल में रूस एवं यूक्रेन एक विशेष समझौते की ओर बढ़ेंगे, दस्तावेजों के माध्यम से हाथ मिलाएंगे। दो देशों के इस फैसले को अमेरिका अस्वीकार करेगा, लेकिन अन्य यूरोपीय देशों का इसे समर्थन हासिल होगा।
  • नास्त्रेदमस की विभिन्न भविष्यवाणियों में युद्ध और अकाल का जिक्र सामान्य पाया गया है, जिनमें से एक वर्ष 2017 से भी जुड़ी है। लेकिन यह युद्ध अन्य लड़ाइयों से कुछ अलग होगा। यह युद्ध ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ा होगा। लेकिन युद्ध किसके बीच में होगा, इस पर शोधकर्ता फिलहाल गहराई से शोध कर रहे हैं।
  • सूर्य की किरणों से ऊर्जा पाने का तरीका है ‘सोलर पावर।’ नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी के अनुसार वर्ष 2017 में लोग सूर्य पर काफी अधिक निर्भर हो जाएंगे और शोधकर्ताओं के अनुसार इस भविष्यवाणी का इशारा सोलर पावर की ओर ही है।
  • वर्ष 2016 चीन के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा, जहां भारत की ओर से उसे काफी निंदा हासिल हुई, वहीं अमेरिका ने भी कुछ खास सराहना नहीं दी। शायद इसी के चलते वर्ष 2017 में चीन अपने देश के हित में एक बड़ी तस्वीर उजागर करेगा। विश्व प्रसिद्ध सम्मेलन ब्रिक्स में चीन का झंडा सबसे अधिक चमकेगा, ऐसी भविष्यवाणी भी की है नास्त्रेदमस ने। तो संभव है कि वर्ष 2017 चीन के लिए बेहद खास होने वाला है।
  • नास्त्रेदमस के मुताबिक, इस साल कई लैटिन अमेरिकी देश वामपंथी राजनीति से दूर हो जाएंगे। हालांकि इस कारण क्षेत्र में राजनीति और सामाजिक गतिरोध हो सकता है।
  • इस साल से पृथ्वी की कक्षा से बाहर वाणिज्यिक यात्राएं शुरू हो जाएंगी। अगले दो सालों में धूमकेतु और चांद पर संसाधनों और धातुओं के लिए खुदाई शुरू की जा सकती है।
  • 2017 में नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा और वह रूस में शरणार्थी के रूप में रहेगा। इसके बाद नॉर्थ और साउथ कोरिया का एकीकरण हो जाएगा।

2026 तक रहेगी मोदी सरकार

किताब ने नास्त्रेदमस ने साफ लिखा है कि एक व्यक्ति भारत की कायापलट कर देगा। जानकार मानते हैं कि मोदी के बारे में नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के जानकारों का कहना है कि मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति। भारत का कायापलट हो जाएगा और दुश्मन राष्ट्रों का वजूद मिट जाएगा। नास्त्रेदमस ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि एशिया में 21वीं सदी में एक महान नेता का जन्म होगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पढ़ने के बाद लगता है कि यह वह समय होगा जबकि एशिया में धार्मिक कट्टरता अपने चरम पर होगी, जैसी कि आज है। माना जा रहा है कि इस नेता से पहले सभी प्यार करेंगे लेकिन बाद में उससे सभी डरेंगे। वह दुनिया को अपनी मुठ्ठी में बंद कर लेगा। उसकी शक्ति के आगे सभी राष्ट्रों को झुकना होगा।

कुछ लोग उक्त भविष्यवाणी को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि वे भी एक गरीब परिवार में जन्मे और उन्होंने भी अपना प्रारंभिक जीवन संत की तरह बिताया और उन्हें भी पहले लोग नफरत करते थे फिर प्यार करने लगे हैं और हो सकता है कि बाद में सभी उनसे डरें। इसके अनुसार नरेन्द्र मोदी भारतीय सत्ता संभालने के बाद अगले 12 सालों तक देश के हित में कार्य करेंगे। वर्ष 2026 तक मोदी सरकार भारत पर राज करेगी।

सच हो चुकी भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई थीं जिसमें 9/11 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आतंकी हमले की भविष्यवाणी सबसे महत्वपूर्ण थी जिसमें कहा गया था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी-सी चट्टान से टकराएंगे जिसके बाद युद्ध होगा। उनके अनुसार इसके बाद से दुनिया में भारी परिवर्तन होंगे। सांस्कृतिक और धार्मिक संघर्ष बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button