नाश्ते में बनाये एनर्जी से भरपूर अंडा पनीर भुर्जी

आज हम एनर्जी से भरपूर अंडा पनीर भुर्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. जिसे आप सुबह के नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं. यह डिश खाने में तो है ही टेस्टी साथ ही यह प्रोटीन से भी भरपूर है.

ये भी पढ़ें: शरीर को स्वस्थ रखते है कालीमिर्च और गरम पानी

नाश्ते में बनाये एनर्जी से भरपूर अंडा पनीर भुर्जी

सामग्री

1 टेबल स्पून तेल,2 टेबल स्पून लहसुन,70 ग्राम प्याज,1 टी स्पून हरी मिर्च,130 ग्राम पनीर,2 अंडे,1 टी स्पून काली मिर्च,1/2 टी स्पून नमक,1 टेबल स्पून धनिया

ये भी पढ़ें: गर्मी में इन 6 तरीकों से निखारें अपनी त्वचा

विधि

1-एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें. फिर इसमें 2 टेबल स्पून लहसुन, 70 ग्राम प्याज डालकर हल्का सा भून लें.

2-अब इसमें हरी मिर्च डालकर हिलाएं.

3-130 ग्राम पनीर इसमें मिक्स करें.

4-फिर 2 अंडे इसमें डाल दें और 10 सेकेण्ड के बाद इसे अच्छे से चलाते हुए पकाएं.

5-काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.

6-धनिया डालें और परोसें.

Back to top button