नाश्ते में बनाएं मूंग दाल का चीला

मुंग प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है, इसलिए इससे बनी डिश जरूर ट्राई करे. मूंगदाल का चीला बहुत ही टेस्टी होता है. इसको बनाने में ऑइल की मात्रा बहुत ही कम उपयोग होती है. सुबह के नाश्ते के लिए ये डिश परफेक्ट है. इसे बनाने के लिए 2 कप मूंग दाल, 2 पिंच हींग, कद्दूकस किया हुआ अदरक, 2 – 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक कटोरी बारीक कटा हुआ हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, 2-4 टेबिल स्पून तेल की जरूरत पड़ेगी.

नाश्ते में बनाएं मूंग दाल का चीला

सबसे पहले मूंग की दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दे. भीगी हुई दाल में हींग और थोड़ा पानी मिला कर बारीक़ पीस लीजिए. पीसी हुई दाल को एक बड़े कटोरे में डालिये और अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिला कर अच्छी तरह से फैंट लीजिए. पनीर को कद्दूकस कर लीजिए. नॉनस्टिक तवा गर्म कर चम्मच से थोड़ा सा ऑइल तवे पर लगा दीजिए, दाल के पेस्ट को चम्मच में भर कर गोल आकार में पतला फैलाए.

ये भी पढ़े: डॉ. कफील ही निकला मासूम बच्चों का असली कातिल! इस बड़ी साजिश का हुआ खुलासा…

एक छोटी चम्मच से तेल लेकर गोल चीले के चारो ओर डालें और थोड़ा सा तेल इसके ऊपर डाल दे. नीचे वाली सतह ब्राउन पर कलछी की सहायता से पलट दे. दूसरी ओर भी इस तरह से सेंकिए. ऊपर की सतह पर 2 छोटे स्पून पनीर भरकर बिखेर दीजिये. अब चीले को डोसे की तरह गोल मोड़ दीजिये. चीला तैयार है, इसे प्लेट में रख कर दही, खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मा गर्म सर्व करे.

 

Back to top button