नारियल तेल से करें बालों में मसाज, मिलेगी राहत

काले घने बालों का सपना पर लड़की का होता है, क्योंकि खूबसूरत बाल ही आपकी सुन्दरता में चार-चांद लगा देते है. बालों की देखभाल करने के लिए आपको कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. बालों की अच्छी तरह से केयर न कर पाने से बालों में समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसके होने का मुख्य कारण खुश्की और रूखापन है. लेकिन जब बालों में डैंड्रफ आजाता है तो आपको तेल की जरूरत पड़ती है. इसके लिए वो तेल है नारियल का जिससे आपको राहत मिल सकती है.

डैंड्रफ से बचने के लिए कुछ उपाय 

* बालों को साफ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार बालों में शैंपू करें और अच्छी तरह धोएं जिससे कि सिर में शैंपू के अवशेष न बचें औऱ डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न न हो.

* डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुनगुनें नारियल के तेल में कुछ बूदें नीबू की डालकर अंगुलियों के पोरों की सहायता से बालों की जड़ो में लगाए और 15 मिनट लगाए रहनें के बाद इसे धो लें.

* रूसी से अपने बालों को बचाने के लिए तली-भुनी चीजों का परहेज करें और अपनी डाइट में पौष्टिक आहार, जैसे दूध, दही, हरी-सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि को शामिल करें.

* हफ्ते में 1-2 बार बालों में ऑयल जरूर लगाना चाहिए. इससे स्कैल्प को काफी फायदा होता है. वहीं, स्कैल्प की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ जाता है और मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं.

Back to top button