नाबालिग लड़की का फेसबुक फ्रेंड ने किया कत्ल, पकड़े जाने पर बताई यह होश उड़ा देने वाली वजह…

तेलंगाना के महबूबनगर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को उसके फेसबुक फ्रेंड ने ही मौत के घाट उतार दिया. लड़की 27 अगस्त को जादचेरला से लापता हो गई थी. उसके परिवार ने पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
छात्रा का शव गुरुवार की सुबह शंकरायपल्ली के पास से बरामद हुआ. पुलिस को किसी ने वहां शव पड़ा होने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इलाके में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई.
तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज में जांच टीम ने नवीन रेड्डी नामक एक युवक को लड़की के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे अज्ञात जगह की ओर जाते हुए देखा. बस यहीं से पुलिस कातिल तक जा पहुंची. पुलिस ने फौरन आरोपी युवक नवीन को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया.
जब पुलिस ने नवीन से सख्ती के साथ पूछताछ की तो लड़की के कत्ल की गुत्थी सुलझ गई. आरोपी युवक ने पूरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया.
पोते ने ले ली जान, दादी ने नहीं दिए पैसे तो…
दरअसल, नाबालिग लड़की और नवीन की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी. फिर बात मुलाकात तक जा पहुंची. दोनों वारदात से पहले दो बार मिल चुके थे. तीसरी बार उनकी मुलाकात बीती 27 अगस्त को हुई थी. लेकिन उस दिन उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई.
इसी दौरान गुस्से में नवीन ने आपा खो दिया और लड़की को तेजी से धक्का दे दिया. जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई. कुछ देर में ही लड़की की मौत हो गई. इसके बाद नवीन मौके से फरार हो गया. गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने लड़की का शव शंकरायपल्ली के पास से बरामद किया.
पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया. पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी नवीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.





