नाका हिण्डोला चौराहे के पास 150 वर्ष पुरानी मस्जिद की दीवार गिरी

लखनऊ। नाका हिण्डोला चौराहे के पास इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पास 150 वर्ष पुरानी मकदूम बक्श मस्जिद भरभरा कर गिर पड़ी। मस्जिद के नीचे के हिस्से में तमाम इलेक्ट्रॉनिक की दुकाने हैं, सौभाग्य से दिवार गिरते समय भारी वर्षा के कारण दुकाने नहीं खुली थीं वरना काफी संख्या में दुकानदार तथा ग्राहक हताहत होते।
मस्जिद के गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम के कर्मचारियों ने मस्जिद के मलबे को हटाने का काम शुरू किया जो करीब 8 घंटों में पूरा कर लिया गया।
घटना सुबह के वक्त की है और शाम तक मलबा हटाने का काम पूर्ण हो गया। मस्जिद गिरने के कारण चारबाग रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले सड़क मार्ग पर यातायात को डायवर्जन कर दूसरी ओर से कर दिया गया, जिसके कारण हो बांस मंडी मार्ग पर भारी जाम की समस्या हुई।





