नहीं बची है आग तो अपनाये ये घरेलू नुस्खा हो जायेगा फायर

आजकल की जीवनशैली में काफी परिवर्तन आ गया है। जिस वजह से कई सारी बीमारियां शरीर को लगने लगती हैं। ऐसी ही एक समस्या है जिनसे आजकल का युवा वर्ग परेशान है वो है नपुंसकता। नामर्दी अथवा नपुंसकता किसी से अपरचित अथवा छुपा हुआ नहीं हैं। जो व्यक्ति यौन संबन्ध नहीं बना पाता या जल्द ही शिथिल हो जाता है वह नपुंसकता का रोगी होता है।

इसका सम्बंध सीधे जननेन्द्रिय से होता है। इस रोग में रोगी अपनी यह परेशानी किसी दूसरे को नहीं बता पाता या सही उपचार नहीं करा पाता मगर जब वह पत्नी को संभोग के दौरान पूरी सन्तुष्टि नहीं दे पाता तो रोगी की पत्नी को पता चल ही जाता है कि वह नंपुसकता के शिकार हैं। नपुंसकता की वजह से पुरूष काफी शर्म का अनुभव करता है। और इस वजह से परिवार व पत्नी से तरह-तरह की बातें सुनता है। नपुंसकता का सबसे अच्छा और सुरक्षित इलाज आपके घर में ही छिपा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नपुंसकता के घरेलू इलाज की। आइये जानते हैं किस तरह इस समस्या से घर पर ही इलाज संभव हैं।

मुसली :

25 ग्राम सफेद मुसली और 10 ग्राम तुलसी के बीज लेकर इसका चूर्ण बना ले और इसमें पीसी हुई मिश्री 60 ग्राम मिलाकर एक डब्बी में डाल कर रख दे। 5 – 5 ग्राम चूर्ण सुबह शाम गाय के दूध के साथ सेवन करने से शीघ्रपतन से राहत पा सकते है।

अदरक का सेवन :

लिंग में उत्तेजना उस समय होती है जब रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और अदरक शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ाने में कारगर है। कई रिसर्च के दौरान ये बात साबित हो चुकी है कि सेक्सुअल कमजोरी का इलाज अदरक से किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अदरक से सेक्स इच्छा भी बढाई जा सकती है। अदरक के रस को एक चम्मच शहद में आधे उबले हुए अंडे के साथ मिलाकर खाएं। इस मिश्रण को रोजाना सोने से पहले लेना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें: जायफल से पायें खोई हुई मर्दाना ताकत, इन बिमारियों का भी है रामबाण इलाज

सफ़ेद प्याज :

सफेद प्याज का रस 8 मिलीलीटर, अदरक का रस 6 मिलीलीटर और शहद 4 ग्राम, घी 3 ग्राम मिलाकर 6 हफ्ते खाने से नपुंसकता खत्म हो जाती है।

अखरोट :

केसर का दूध और अखरोट भी नपुंसकता को दूर करने में फायदेमंद होता है एक गिलास दूध में दो अखरोट की गिरी डालकर इसे उबाल लें। और इसमें एक चुटकी केसर और एक चम्मच चीनी मिला लें । और इसे भी एक महीने तक पीएं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि यह उपाय केवल सर्दियों में ही करें।

लहसून :

लहसून एक ऐसा सुपरफूड है जिससे कई तरह की सेक्स समस्याएं को ठीक किया जा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लहसून ना सिर्फ सेक्स इच्छा बढ़ाने की क्षमता रखता है बल्कि ये उत्तेजना की समस्या को भी ठीक करता है।

अनार का जूस :

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार के जूस से ना सिर्फ तनाव कम किया जा सकता है बल्कि उत्तेजना की कमी को भी दूर किया जा सकता है। अनार के जूस से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर इसके सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं।

Back to top button