नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद की सदस्‍यता खत्‍म, बसपा ने दी थी याचिका

लखनऊ। नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद की सदस्‍यता को आज सभापति ने खत्‍म कर दिया है। बता दें कि बीएसपी की ओर से दाखिल याचिका पर विधान परिषद सभापति ने सिद्दीकी को अयोग्य घोषित किया है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी 23 जनवरी 2015 को बीएसपी के टिकट पर निर्वाचित विधान परिषद सदस्य हुए थे। इसके बाद 22 फरवरी 2018 को नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 22 फरवरी 2018 से सदस्यता को अयोग्य घोषित किया गया है।

Back to top button