नवीन पटनायक की बहन ने ‘पद्मश्री’ लेने से इनकार, बोलीं- यह सही समय नहीं

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन और प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता ने शनिवार को सरकार की तरफ से दिया गया ‘पद्म श्री’ सम्मान स्वीकार करने से इनकार कर दिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने 112 पद्म पुरस्कारों का एलान किया। इसमें जानी-मानी लेखिका गीता मेहता का भी नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें :-देश महत्वपूर्ण मुकाम पर, हमारे आज के निर्णय से तय होगा भारत स्वरूप : राष्ट्रपति
आपको बता दें गीता ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन हैं। मेहता ने 1979 में कर्म कोला, 1989 में राज, 1993 में ए रिवर सूत्र, 1997 में स्नेक्स एंड लैडर्स: ग्लिम्पसिस ऑफ मॉडर्न इंडिया और 2006 में इटरनल गणेश: फ्रॉम बर्थ टू रीबर्थ जैसी किताबों को लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेखिका और उनके पति से 90 मिनट बातचीत की थी।
ये भी पढ़ें :-70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारे देश पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क से जारी किए प्रेस बयान में उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पद्मश्री के लायक समझा लेकिन बड़े अफसोस के साथ मुझे लगता है कि मुझे इसे अस्वीकार करना चाहिए क्योंकि आम चुनाव आने वाले हैं और ऐसे में अवॉर्ड को गलत समझा जा सकता है। जिससे कि सरकार और मुझे शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है और मुझे इसका पछतावा होगा।’





