खेत के बीच में बनाया घर, झूठ बोलकर नवविवाहिता को ले आया साथ, फिर 5 दिन तक…

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में नवविवाहिता को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ पांच दिनों तक रेप किया। अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महिला की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

नवविवाहिता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र का है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षीय महिला का विवाह तीन महीने पहले हुआ था। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके गांव निवासी विशाल सरोज पांच दिन पहले उसकी ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी मां बीमार है। उन्होंने बताया कि सरोज ने विवाहिता से कहा कि वह उसे लेने आया है, जिस पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को सरोज के साथ विदा कर दिया।

सूर्यभान ने बताया कि सरोज ने महिला को मायके ना ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और पांच दिन तक उसके साथ रेप किया। उन्होंने बताया कि इस बीच विवाहिता के ससुराल वाले जब बीते बुधवार को उसकी मां का हालचाल जानने उसके घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हो सका।

Also Read : तुरंत प्रसन्न हो जाएगे शनिदेव, बस शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे कर यह एक काम

उन्होंने बताया कि उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिस पर पुलिस ने सरोज के खेत में बने एक कमरे से विवाहिता को बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज गुरुवार रात वाराणसी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Back to top button