नवरात्र व्रत स्पेशल: इस नवरात्र में बनायें कुट्टू की पूड़ी

नवरात्र व्रत स्पेशल: इस नवरात्र में बनायें कुट्टू की पूड़ीकितने लोगों के लिए : 5

सामग्री

200 ग्राम कुट्टू का आटा, 4 आलू उबले हुए, 2 हरी मिर्च, 1 टी स्पून सेंधा नमक, 2 टे.स्पून बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए रिफाइंड।

विधि

कुट्टू के आटे को छन्नी में छान ले, आलुओं को मैश करके आटे में डाल दें, इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, सेंधा नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।

हाथ में तेल लगाकर छोटी-छोटी लोई बनाकर हाथ से दबादबाकर फैला लें। कड़ाही में तेल गरम करके पूड़ी डालकर, करारी कर सेक लें। गरमागरम पूड़ी आलू की सब्जी या रायते के साथ सर्व करें।

Back to top button