नवरात्रि 2018: शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के व्रत में करें इनका सेवन…

आप सभी को इस बात की जानकारी तो होगी ही कि नवरात्रि आने वाली है ऐसे में हिंदू धर्म के सबसे बड़े धार्मिक त्योहारों में से एक नवरात्रि मानी जाती है और शक्ति की देवी माँ दुर्गा की आराधना का उत्सव मानाने वाला यह नौ दिनी पर्व 10 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलने वाले हैं. ऐसे में शास्त्रों के अनुसार नवरात्र एक इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना और सेवा से जितना पुण्य और लाभ मिलता है उतना और किसी अवसर पर नहीं मिलता है इस वजह से यह नौ दिन काफी शुभ और अच्छे होते हैं. ऐसे में लोग उपवास भी रखते हैं और माता कि पूजा भी करते हैं. तो आइए जानते है कि उपवास के दौरान क्या खाना है उचित.नवरात्रि 2018: शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के व्रत में करें इनका सेवन...

क्या खाना बेहतर होता है – कहते हैं कि पंडितों के अनुसार नवरात्र के नौ दिनों में पूजा-पाठ करने के साथ-साथ उपवास करने से माँ दुर्गा बहुत खुश होती है और वह भक्त की हर मनोकामना पूरी करती है ऐसे में कई लोग यह नहीं जानते हैं कि उपवास के दौरान क्या खाना बेहतर होता है और क्या नहीं..?

अब इस बारे में पंडितों का कहना है कि उपवास के दौरान ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ जैसे दूध और जूस लेना चाहिए कोई खड़े पदार्थ नहीं और अगर आप लेते हैं तो सेब अनार, केला व खजूर जैसे फल या ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं क्योंकि इनका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है. इसी के साथ व्रत के दौरान साधारण पानी के बजाये निम्बू पानी पीना बेहतर होता है क्योंकि इससे भूख कम लगती है और पेट भरा-भरा रहता है.

Back to top button