नर्मदा नदी पर बना राजघाट का पुल डूबा, जल स्तर पहुंच गया 127.500 मीटर पर…

नर्मदा नदी पर बना राजघाट का पुल डूब गया है। जल स्तर 127.500 मीटर पर पहुंच गया है। नर्मदा खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बहर रही है। लगातार बढ़ते नर्मदा के जल स्तर के बीच नर्मदा बचाओ आंदोलन ने राजघाट में सत्याग्रह शुरू कर दिया है। ये सभी सरदार सरोवर बांध के गेट खोलने की मांग कर रहे हैं, बांध के गेट नहीं खुलने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। बड़वानी राजघाट में नर्मदा बचाओ आंदोलन का आकस्मिक डूब को लेकर सत्याग्रह शुरू हुआ।





