नये साल पर मनाना चाहते हैं जश्न, तो ये जगह है आपके लिए सबसे बेस्ट

अगर आप न्यू ईयर पर पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो बेंगलुरु आपके लिए बेहतर जगह हो सकता है। टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर इस शहर में नए साल का स्वागत करना बेहद शानदार होगा। साल का अंतिम समय इस शहर में बिताना आपके लिए अच्छा अनुभव होगा। यहां की नाइट पार्टी में आप डांस म्यूजिक, बियर और खाने का मजा ले सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं बेगलुरु के उन जगहों के बारे में जहां जाकर आप मस्ती कर सकते हैं। 

अगर आपको पार्टी करना ज्यादा पसंद है और पार्टी करते हुए नए साल का स्वागत करना चाहते हैं तो बेंगलुरु के विवांत बाय ताज में होने वाली मशहूर पार्टी का आप मजा ले सकते हैं। यहां बेंगलुरु की सबसे बेस्ट ग्रैंड पार्टी होती है। पार्टी की रौनक तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जब फ्रांस से आए डीजे इस पार्टी में परफॉर्म करते हैं। इनके गाने पर लोग जमकर डांस करते हैं। यहां पर इंटरनेशनल डांसर भी पार्टी में आते हैं। इस तरह यहां पर लोगों के इंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम होता है।
हाउसफुल
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह जगह बेंगलुरु के उन जगहों में से एक है जो पार्टी के लिए बेस्ट है। इस बार यह पार्टी बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय होटल द ललित में होने वाली है। इस पार्टी का इंतजार लोग लंबे समय से करते हैं। बता दें कि लोग इसकी बुकिंग काफी पहले से ही करानी शुरू कर देते हैं।
ब्लॉकबस्टर न्यू ईयर
यह क्लब बेंगलुरु का सबसे मशहूर क्लब है, जो न्यू ईयर पार्टी के लिए पूरे देश में मशहूर है। इस पार्टी में शरीक होने के लिए लोग देश के दूर-दराज के शहरों से आते हैं। यहां विदेशों से म्यूजिशियन और बैंड वालों को बुलाया जाता है। यहां पार्टी में आने वाले लोगों के लिए बेस्ट फूड और ड्रिंक का इंतजाम किया जाता है।
हार्ड रॉक कैफे
इस कैफे को पिछले दो सालों से बेस्ट न्यू ईयर पार्टी के लिए लोकप्रियता मिल रही है। अब इस जगह पर पार्टी करने के लिए विदेश से भी लोग आने लगे हैं। यह जगह काफी मशहूर हो गया है न्यू ईयर पार्टी के लिए। बता दें कि यहां की पार्टी करने के लिए टिकट की शुरुआत 2000 हजार रुपये से होती है।





