नदी में उतराता मिला युवक का शव, अब तक नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त

सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक युवक का शव नदी में उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना को लेकर हत्या का आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक युवक की शिनाख्त नहीं कराई जा सकी है।

शहर कोतवाली इलाके के ग्राम कनवाखेड़ा के ग्रामीणों ने सरायन नदी पर बने पुल के नीचे नदी में एक शव उतराता देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ हटवाते हुए शव को नदी से बाहर निकाला और ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उघर ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Back to top button