नडाल ने 3 साल, 8 मैचों में पहली बार जोकोविच को हराया

मैड्रिड। 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविक को 6-2, 6-4 से हराया।नडाल ने 3 साल, 8 मैचों में पहली बार जोकोविच को हराया

नडाल (2014 के बाद) ने जोकोविक के खिलाफ पिछले सात मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी खत्म किया। अब खिताब के लिए रविवार को उनका सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम से होगा।

यह भी पढ़े: HOT गर्ल का बाथरूम MMS हुआ लीक, देखें वीडियो…

चौथी वरीय नडाल की यह क्ले कोर्ट पर इस सत्र की लगातार रिकॉर्ड 14वीं जीत है। नडाल अब लगातार तीसरा क्ले कोर्ट खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं। दोनों के बीच यह 50वीं भिड़ंत थीं। इससे पहले हुए 49 मैचों में से 26 जोकोविक और 23 नडाल ने जीते थे।

 

Back to top button