नकली फौजी वर्दी पहनकर आए लुटेरों ने नकली बंदूक घर में ही छोड़ गए

जम्मू-कश्मीर में लूट की अजब घटना सामने आई है. बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में लुटेरों ने फौजी वर्दी और नकली हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. लुटेरों ने गुलाम अहमद जानेवारी के घर से 50 हजार रुपये कैश और मोबाइल फोन लूट लिए. खास बात यह है कि नकली फौजी वर्दी पहनकर आए लुटेरों ने खिलौने वाली बंदूक को घर में ही छोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Back to top button