कार लोन: नई कार को फाइनेंस करवाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी बातें

इन दिनों कार एक जरूरत हो गई है और बदलते वक्त के साथ कार खरीदने के लिए आपको कईं ऑप्शन मिलते हैं। आज के वक्त में कार लेना आसान हो गया है क्योंकि कम ब्याज दरों के कारण ईएमआई पर आप कार आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि, कैश की बजाय लोन लेकर कार खरीदने में काफी चीजों से होकर गुजरना पड़ता है और इसलिए कुछ खास बातें हैं जिन्हें ध्यान रखकर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं।
ब्याज दर
GST काउंसिल ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST की दर घटाकर 5% करने का निर्णय लिया…
कार के लोन पर अभी ब्याज दरें 8.70 फीसदी से 10 फीसदी है। ये आपके कार के मॉडल, महीने की आय और लोन के समय पर निर्भर करता है। ब्याज दर में छोटी सी कटौती आपके कुल ब्याज की लागत में बड़ा बदलाव ला सकती है। पहले आप आपके मौजूदा बैंक से उनके ऑफर के बारे में पूछें। इसके बाद दूसरे बैंकों के ऑफर से इसकी तुलना करें। अगर ब्याज दर की बात आती है तो आप फ्लोटिंग दरों को चुनें। इसके साथ ही बिना किसी पेनल्टी के प्रीपेमेंट भी कर सकते हैं।





