धोनी की स्लो हाफ सेंचुरी देख भड़के फैंस, जमकर सुनाई खरीखोटी

झाए रिचर्डसन (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को सिडनी में खेले गए पहले वन-डे में 34 रन से मात दी। टीम इंडिया की इस हार के पीछे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।धोनी की स्लो हाफ सेंचुरी देख भड़के फैंस, जमकर सुनाई खरीखोटी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में धोनी ने 96 गेंदों पर 53.12 के स्ट्राइक रेट से 51 रन की धीमी गति की पारी खेली। इस पारी में धोनी ने सिर्फ तीन चौके लगाए और एक छक्का जड़ा। इस लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान को बहुत मजाक उड़ाया जा रहा है।

कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि 2014 में धोनी को टेस्ट नहीं वनडे से संन्यास लेना चाहिए था। धोनी के स्लो इनिंग पर और भी कई लोगों ने तरह-तरह के तंज कसे।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर मे पांच विकेट खोकर 288 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन बना सकी। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के शतक पर पानी फिरा।

 

Back to top button