धोनी की अनुपस्थिति में यह क्रिकेटर संभालेगा झारखंड की कमान

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज वरुण आरोन ईस्ट जोन सैय्यद मुश्ताक अली टी20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखण्ड की अगुआई करेंगे. इससे महेंद्र सिंह धोनी के इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों पर विराम लग गया है.धोनी की अनुपस्थिति में यह क्रिकेटर संभालेगा झारखंड की कमान

अभी कोई टी20 टूर्नामेंट का कार्यक्रम नहीं है ऐसे में इस तरह की अटकलें थी कि आईपीएल की नीलामी से पहले दो विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रह चुके धोनी प्रदेश की तरफ से खेल सकते हैं.

हालांकि ऐसा समझा जा रहा है कि धोनी ने चयन समिति से अपने नाम पर विचार नहीं करने को कहा. मुंबई और वडोदरा के बीच वेस्ट जोन के मैच से आज इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. हालांकि झारखंड की ओर से सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी, विराट सिंह और इशान किशन जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे.

Back to top button