धमाके से दहला पंजाब, इतने लोगों की मौत की खबर से मचा हडकंप…

पंजाब के तरनतारन में शनिवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धमाका होने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंच गया है.

जानकारी के मुताबिक, शहर में बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन के दौरान एक पटाखों से भरी ट्रॉली में जबरदस्त विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक दर्जन लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तमाम घायल हो गए. वहीं, घटनास्थल से अस्पताल रेफर किए गए कुछ गंभीर घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. वहीं, लोगों से पूछताछ के आधार पर हादसे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है.

दिल्ली में वोटिंग के दिन भी जारी रही राजनीति, हनुमान जी से लेकर…

बता दें कि तरनतारन जिला पंजाब राज्य के माझा क्षेत्र का एक शहर है. इस जिले की सीमा पाकिस्तान से भी सटी हुई है.  पुलिस आतंकी घटना के एंगल से भी हादसे की जांच कर रही है.

Back to top button