द. अफ्रीका से मिली बड़ी हार से पीसीबी चीफ निराश, कहा- खराब प्रदर्शन की होगी जांच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच की जाएगी। द. अफ्रीका से मिली बड़ी हार से पीसीबी चीफ निराश, कहा- खराब प्रदर्शन की होगी जांच

मनि ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा, ‘टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे निसंदेह सभी निराश है। हम इसकी जांच करेंगे और कारणों का पता लगाएंगे।’

दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलने से पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से यूएई में टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी थी।

Back to top button