द्रविड़ को इस खिलाड़ी के हुनर पर हुआ पूरा भरोसा, बोले- फॉर्म को लेकर नहीं हूं चितिंत

भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह निलंबन के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि उन्हें उसके हुनर पर पूरा भरोसा है।
राहुल पर एक टीवी शो के दौरान महिला विरोधी बयानबाजी के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया। राहुल ने भारत ए के लिये वापसी करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 13, 42 और 0 रन बनाए।
द्रविड़ ने कहा , ‘मुझे उसकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है । वह चार दिवसीय मैच खेल रहा है । उसने साबित किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में वह कामयाब हो सकता है ।’
उन्होंने कहा, ‘उसने टी20, वनडे और टेस्ट में शतक लगाए हैं और बहुत कम बल्लेबाजों का ऐसा रिकॉर्ड है । मैं उसके फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हूं।’





