दो युवकों ने लड़की पर फेंका तेजाब, पूरा चेहरा झुलसा

जालंधर। पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जहां एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां आज सवेरे काम पर जाने के लिए निकली लड़की पर एसिड अटैक किया गया है। उस का इस हमले में लड़की का पूरा मुंह जल गया। वहाँ के राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। यह वारदात पीएपी चौक पर अंजाम दी गई।
ये भी पढ़े :-अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने चन्द्रकला से की पूछताछ
दो नकाबपोश युवकों ने लड़की के मुंह पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लड़की एक निजी अस्पताल में बतौर टेक्नीशियन काम करती है। कम पर जाने के लिए वह घर से निकली और पीएपी चौक पर दो नकाबपोश युवकों ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। लड़की का चेहरा पूरी तरह से झुलस गया है।
ये भी पढ़े :-एससी-एसटी एक्ट के संशोधनों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकारा
लड़की जब सुबह पठानकोट बाईपास से ऑटो लेकर पीएपी बाईपास पहुंची, तब ऑटो बदलते समय लड़की पर युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी कोई पता नहीं लग पाया है।





