दो दिन से घर से गायब थी लड़की, तालाब में इस हाल में मिली

मदनगंज-किशनगढ़.किशनगढ़ के गांधीनगर क्षेत्र से लापता हुई कॉलेज छात्रा का शव शनिवार सुबह मौखम विलास के पास गुंदोलाव झील में तैरता मिला। घटना का सबसे दुखद पहलू ये रहा कि शुक्रवार को दिनभर लापता रहने और रात भर तलाश करने के बाद शनिवार सुबह परिजन गांधीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे।
दो दिन से घर से गायब थी लड़की, तालाब में इस हाल में मिली
 
– पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा कर ही रही थी कि अचानक मदनगंज थाना पुलिस की ओर से गुंदोलाव झील में एक शव मिलने की सूचना गांधीनगर थाना पुलिस व युवती के परिजनों को मिली।
– परिजन जब गुंदोलाव झील पहुंचे और देखा तो उन्हे अपनी लापता बेटी का ही शव मिला। ये देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
– मदनगंज थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतका के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि आत्महत्या का अब तक कोई कारण सामने नहीं आया।

ये भी पढ़े: लोकसभा ने पास किए राज्यसभा के मुकाबले ज्यादा विधेयक, ये अहम बिल हुए पारित

– मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र में सुभाष जोशी अपने परिवार के साथ रहता है। जोशी की 18 साल की बेटी प्रिया जोशी राजकीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है।

– शुक्रवार सुबह प्रिया स्कूटी लेकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले तो बेटी के कॉलेज जाने की समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
– पर शाम तक बेटी नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया पर फोन नहीं लगा।
– परिजनों ने उसकी सहेलियों व अपने रिश्तेदारांे से बेटी के बारें में जानकारी ली लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
– परेशान होकर रातभर पिता सुभाष जोशी बेटी की तलाश करते रहे। आखिर रातभर तलाशने के बाद थकहार कर शनिवार सुबह जोशी गांधीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंच गए।
– पुलिस ने जोशी से रिपोर्ट मांगी। जोशी लिखित में रिपोर्ट दे ही रहे थे कि अचानक मदनगंज थाना पुलिस की ओर से गांधीनगर थाने पर मौखम विलास के पास गुंदोलाव झील में एक शव तैरता मिलने की सूचना मिली।
 
ऐसे मिली लड़की लाश
– गांधीनगर पुलिस ने तुरंत सुभाष जोशी को मौखम विलास जाने के लिए कहा। इधर मौके पर मदनगंज थाना पुलिस को झील में शव तैरता मिला।
– शव उल्टा था और शर्ट और जींस पहन रखी थी। मौके पर मदनगंज थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह मय जाप्ता शव को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे।
– काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला तो शव युवती का निकला। शव बुरी तरह अकड़ चुका था। मौके पर आरपीएस डॉ. प्रियंका पहुंच गई और मौका मुआयना किया।
 
बेटी का शव देख बिलख पड़ा पिता
– मौके पर सुभाष जोशी मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे युवती का शव दिखाया। शव देखते ही पिता के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई है।
– बेटी को मृत अवस्था में देखकर पिता बिलख पड़ा। मौके पर पुलिस और जानकारों ने उसे संभाला। पुलिस ने शव को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
 
स्कूटी पर पहुंची तालाब के पास, खड़ी की और कूद गई
– पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका प्रिया जोशी की मौत शुक्रवार देर रात को ही हो गई। यानि वो रात को ही तालाब में कूदी।
– क्योंकि मौत के छह से सात घंटे बाद शव ऊपर तैरने लगता है। इस हिसाब से वह स्कूटी लेकर मौखम विलास पहुंची।
– एक तरफ स्कूटी को खड़ा कर वह तालाब में कूद गई। रात भर तालाब में डूबने के बाद सुबह शव ऊपर तालाब के किनारे आ गया।
– शव के गले पर लाल फंदा भी था। इस हिसाब से पुलिस मामल संदिग्ध भी मान रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
– ये पता लगाने में जुटी है कि युवती अकेली मौखम विलास पहुंची या उसके साथ कोई और भी था। युवती के मौत का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
– पुलिस सूत्रों के अनुसार या तो मौत का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है या युवती कॉलेज चुनाव में प्रचार प्रसार करने की तैयारी कर रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों ने ऐतराज जताया था। पुलिस की जांच के बाद ही मौत के सही पता चल पाएगा।
Back to top button