दो-तीन दिन में दूसरे हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद, काफी इंतजार के बाद मानसून ने दे ही दी दस्तक….


इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार को काफी इंतजार कराने के बाद आखिर मानसून ने राजधानी लखनऊ में दस्तक दे ही दी। दिन भर रुक-रुक कर अलग-अलग स्थानों पर मेघ बरसते रहे।
.jpg)
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में मानसून के आगे बढऩे की उम्मीद है। प्रदेश में 22 जून को मानूसन आने के बाद चाल कुछ सुस्त हो गई थी। सामान्यत: राजधानी में 18 से 20 जून के करीब मानसून आ जाता है, लेकिन इस साल केरल में ही मानूसन विलंब से पहुंचा। इसके बाद फिर इसकी चाल अत्यधिक सुस्त हो गई, लेकिन बीते दो-चार दिन से बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज हुई। इससे एक बार फिर ठहरा हुआ मानूसन सक्रिय हुआ। बीते रविवार को प्री मानसून बारिश ने शहर को खूब भिगोया।
.jpg)
मंगलवार को आखिर मानसून ने दस्तक दे ही दी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। हालांकि झमाझम बारिश की उम्मीद अगले दो-तीन दिन में है। राजधानी में सुबह से ही जबर्दस्त उमस व गर्मी थी। लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। इस बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। हालांकि इससे गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 37.3 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।





