फ्रेंडशिप डे: दोस्त को भूलकर भी न दें ये 7 गिफ्ट, वरना…

बेस्ट फ्रेंड की याद में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए लोग दोस्तों को स्पेशल गिफ्ट देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक गलत गिफ्ट आपका गहरा याराना खत्म कर सकता है. आइए आपको बताते हैं फ्रेंडशिप डे पर किस तरह के तोहफे अशुभ माने जाते हैं.
दोस्तों को कभी भी उपहार में रुमाल नहीं देते. ऐसा करने से दोस्ती के टूटने का खतरा बढ़ जाता है. आप इसकी जगह अपने दोस्त को टी-शर्ट या टाई गिफ्ट कर सकते हैं.
अगर आप दोस्तों को तोहफे में आर्टिफिशियल फूल देने की सोच रहे हैं तो अभी अपना प्लान बदल दीजिए. आर्टिफिशियल फ्लॉवर नकली फीलिंग्स का प्रतीक होते हैं. इसलिए दोस्तों को ये उपहार देने की बजाये असली फूल देना सही रहेगा.
ब्लैक कलर काफी लोगों का पसंदीदा रंग होता है, लेकिन इस रंग की वस्तु को भेंट में देना अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि काला रंग राहु का रंग होता है, जो रिश्ते खराब कर सकता है. ऐसे में काले रंग के कपड़े, बैंड या कोई वस्तु देने से बचें.
दोस्तों को अक्सर लोग क्रॉकरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन यह तोहफा भी आपकी दोस्ती में दरार डाल सकता है. दरअसल क्रॉकरी के सेट में छुरी-कांटा भी शामिल होता है. छुरी-कांटे को कड़वाहट और दुश्मनी का प्रतीक माना जाता है.
फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को पर्स या कैश गिफ्ट करने से बचें. पैसा अच्छे-अच्छे रिश्तों को खराब कर देता है. इसलिए इसे बीच में लाना सही नहीं माना जाता. दूसरा, पर्स देने के पीछे यह तर्क भी दिया जाता है कि इससे आप अपना धन दूसरे के हाथों में सौंप रहे हैं.
ज्यादातर लोग दोस्तों को परफ्यूम गिफ्ट देने की गलती कर बैठते हैं, लेकिन दोस्तों में इस गिफ्ट को अच्छा नहीं माना जाता. ऐसा माना जाता है कि इसे गिफ्ट करने से रिश्तों में तनाव और गलतफहमियां पनपने लगती हैं.
अगर आपका बेस्ट फ्रेंड खाने-पीने का शौकीन है, तो उसे खाने की अच्छी-अच्छी चीजें भेंट करें. लेकिन भूलकर भी उन्हें अचार देने की गलती न कर बैठें. कहा जाता है कि इससे रिश्तों में खटास आती है.





