देहरादून में GEN और OBC के लोगों में बढ़ा आक्रोश, परेड ग्राउंड में..

पिछले कई दिनों से बढ़ते जा रहे आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी के लोगों में आक्रोश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. वहीं हर रोज प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज गुरूवार यानी 20 फरवरी 2020 को देहरादून में प्रदेश भर के जनरल ओबीसी कर्मचारियों का सैलाब उमड़ा. परेड मैदान में सभा करने के बाद हजारों कर्मचारी हुजूम सीएम आवास की ओर कूच के लिए निकल गए. इस दौरान प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. उन्होंने प्रमोशन पर लगी रोक न हटाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी. वही रूट चेंज करने पर कर्मचारियों और पुलिस के साथ नोकझोंक हुई. रैली पहले दर्शनलाल चौक से घंटाघर होकर जानी थी, लेकिन अब पुलिस ने उन्हें एस्लेहॉल की तरफ भेजा है.
मिली जानकरी के अनुसार इससे पहले बीते बुधवार यानी 19 फरवरी 2020 को उत्तराखंड GEN और OBC इंप्लाइज एसोसिएशन ने महारैली का रूट प्लान जारी किया. जननहा यह भी कहा जा रहा है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर प्रमोशन पर लगी रोक हटाने का अनुरोध की किया. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के मुताबिक, महारैली में पूरे राज्य के साथ ही सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ़, उत्तरकाशी से भी कर्मचारी देहरादून पहुंचकर अपने विरोध का इजहार कर रहे हैंञ उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी प्रमोशन से रोक न हटाए जाने से कर्मचारी बेहद नाराज है. अब भी सरकार चाहे तो प्रदेश को कर्मचारियों के बड़े आंदोलन को टाल सकती है.
पुलिस मारिया का एक और दावा- मुझे थी गुलशन कुमार की हत्या की साजिश की जानकारी
वहीं इस बात को लेकर उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर उनसे प्रमोशन पर लगी रोक को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है. साथ ही उनसे नए आरक्षण रोस्टर में किसी भी तरह का बदलाव न करने की अपील की गई है. उन्होंने पत्र में आगाह किया है कि दोनों मांगें पूरी न होने पर एसोसिएशन को बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.





