देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ी आज से एथलेटिक्स में दिखाएंगे दम

देहरादून में मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेल महाकुंभ 2018 का शुभारंभ कर दिया। खेल महाकुंभ के अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का में खिलाड़ी मंगलवार से अपना दमखम दिखाएंगे।देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, खिलाड़ी आज से एथलेटिक्स में दिखाएंगे दम

कार्यक्रम में खेल मंत्री अरविंद पांडेय और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी शिरकत की। खेल महाकुंभ में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ का आयोजन खिलाड़ियों के अच्छे दिन लाने के उद्देश्य से किया गया है। 

बता दें कि खेल महाकुंभ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 10 जनवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबले खेले जाएंगे।

Back to top button