देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी के मुख्य गेट के पास बारिश के चलते हुआ भारी भूस्खलन

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी के मुख्य गेट के पास बारिश के चलते भारी भूस्खलन हुआ. इस दौरान पहाड़ी से सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरे. इन बोल्डर को जेसीबी की मदद से हटाया और तोड़ा जा रहा है. सड़क पर बोल्डर गिरने और भूस्खलन होने से लोगों की आवाजाही ठप हो गई. इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश से हालात नाजुक हो गए हैं.

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी में नेशनल हाईवे नंबर 3 पर भी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते यातायात ठप हो गया है. मंडी में यह भूस्खलन शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण हुआ. इस बारिश और भूस्खलन के चलते मिट्टी और पत्थरों का मलबा सड़क पर फैल गया. इसके चलते नेशनल हाईवे नंबर 3 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. इसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लाने और ले जाने वाले सैकड़ों वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे गए हैं.

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं. फिलहाल सड़क से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि रास्ता साफ किया जाए और फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सके. आपको बता दें कि मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Back to top button