देसी घी लगाने से बाल हो जाते हैं काले, घने और मजबूत

बालों के लिए देशी घी

बालों के लिए सबसे अच्छा देसी उपाय है प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश की जाए। यह उपाय पुराने समय से चला आ रहा है और इससे बालों के कई रोग खत्म भी हो जाते हैं। दोमुंहे बाल, रूसी की समस्या, असमय सफेद होते बाल आदि जैसे बालों की समस्या का इलाज देशी घी की मालिश व रोजाना सेवन करने से हो जाता है।

सिर की मालिश

बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए सिर पर देशी घी से मालिश करें। इससे बाल काले, घने, मजबूत और मुलायम रहेंगे। अगर आपके बाल दोमुंहे हो जाते हैं तो 3 चम्‍मच गर्म घी लगाने से उनमें ये समस्‍या दूर हो जाएगी। 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद गुनगुने पानी से बालों को धुल लें। घी लगाने से बाल बहुत सिल्‍की हो जाते हैं। घर पर घी को हल्‍का गुनगुना करें और 20 मिनट तक मसाज करने के बाद इसमें नींबू पानी लगाएं और छोड़ दें। 10 मिनट बाद धो लें। नींबू, बालों को प्राकृतिक चमक देता है।

रूसी की समस्या

बालों में कई कारणों से रूसी हो जाती है। लेकिन अगर रूसी का कारण रूखापन है तो घी से अच्‍छा कोई उपाय नहीं। घी और बादाम के तेल को मिलाकर लगाएं और 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद गुलाबजल मिले पानी से धो लें। ऐसी नियमित करने से रूसी दूर हो जाएगी। घी लगाने से बालों के सफेद होने की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

Back to top button