देश-विदेश में घूमने के लिए कार या बाइक रेंट पर लें तो इन चीज़ों का रखें खास ध्यान

पहले लोग घूमने वाली जगहों पर पहुंचकर ऑटो और टैक्सी से घूमते थे। जो कई बार मज़ेदार भी होता था तो कई बार बोरिंग। वहीं अब ट्रिप के एक्साइटमेंट और एडवेंचर को बरकरार रखने के लिए कार और बाइक को रेंट पर देने की नई सुविधा शुरू हो गई है। जिसमें आप डेस्टिनेशन पर पहुंचकर अपने कम्फर्ट के हिसाब से गाड़ी लेकर खुद ड्राइव करते हुए आसपास के खूबसूरत नज़ारों को देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए सिर्फ ड्राइविंग के गुर जानना ही काफी नहीं होता। किसी भी तरह की परेशानी और धोखाधड़ी से बचने के लिए रेंट पर गाड़ी लेते समय कुछ बातों पर गौर कर लेना जरूर है। जानेंगे इनके बारे में।
सही कार/ बाइक रेंटल कंपनी चुनें
अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कंपनियां कार और बाइक रेंट पर देती हैं तो कौन सी सही है और कौन सी गलत, इसके बारे में जानना बहुत मुश्किल नहीं। वैसे ज्यादातर दुकानों पर उनके प्रमाणित होने के बारे में डिटेल्स दी हुई होती है और अगर नहीं है तो फिर उनसे इसके बारे में साफतौर से पूछ लें। जिससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें रहेंगे।
कार रेंट के बारें में जान लें
व्हीकल रेंटल कंपनियां चार तरह के बेसिक रेंट पर कार अवेलेबल कराती हैं- डेली रेंट माइलेज चार्ज के साथ, डेली रेंट अनलिमिटेड माइलेज के साथ, डेली रेंट फ्री माइल्स के साथ और रेंट फ्री माइलेज के साथ अनलिमिटेड दिनों के लिए। ये पूरी तरह डिपेंड करता है आप रेंट पर कौन सी गाड़ी ले रहे हैं। वैसे ज्यादातर कंपनियां डिलक्स, इकोनॉमी गाड़ियां ही रेंट पर देती हैं। वीकेंड पर इनकी कीमतों कभी-कभार बढ़ भी जाती हैं तो इसके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।
कार रेंटल इंश्योरेंस
अगर कार या बाइक में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो इसका कितना पर्सेंट आपको देना पड़ेगा इसके बारे में भी पता कर लें। जिससे कि कंपनियां आपसे ज्यादा पैसे न वसूल सकें। बेहतर होगा आप उनके पास अवेलेबल एग्रीमेंट्स में ये सारी डिटेल्स चेक करें महज बोलने पर विश्वास न करें।
कार रेंटल कनफॉर्मेशन
रेंट पर लेने वाली गाड़ी का कनफॉर्मेशन जरूर ले लें अगर आप ऑनलाइन या फोन पर बुकिंग करा रहे हैं तो। साथ ही उन्हें ये भी बता दें कि आपको कार एयरपोर्ट से चाहिए या होटल पर पहुंचने के बाद। अगर आपकी फ्लाइट या ट्रेन लेट है तो परिवारजनों के साथ-साथ रेंटल कंपनी को भी जरूर बता दें जिससे वो आपकी बुकिंग कैंसल न करें और एक्स्ट्रा चार्ज न लगाएं।
रेंटल कार पिकिंग टिप्स
रेंट वाली गाड़ी पिक करने के दौरान एक बार अच्छे से नियम व शर्तें पढ़ लें उसके बाद ही एग्रीमेंट पर साइन करें। कितना एडवांस पेमेंट करना है कितना बाद में ये सारी डिटेल डॉक्टूमेंटेड होगी तो आप किसी भी तरह की मुसीबत में नहीं पड़ेंगे। कार में बैठने के बाद उसकी कंडीशन एक बार पहले चेक कर लें। सीट, बेल्ट, लाइट्स, एसी और भी दूसरी चीज़ें कम्फर्टेबल हैं या नहीं।
रेंट कार रिटर्न प्रोसेस
वैसे तो रेंटल कंपनियां 24 घंटे के साथ 1 घंटे और देती हैं कार वापस करने के लिए बिना किसी चार्ज के लेकिन अगर आपको रिटर्न करने में अभी वक्त लगने वाला है तो तुरंत उन्हें फोन कर दें जिससे वो चार्ज और दूसरी बुकिंग को उस हिसाब में मैनेज कर लें।





