देश में नहीं रुक रही हैवानियत UP में तीन और बिहार में पांच साल की बच्ची फिर हुई यौन उत्पीड़न शिकार

देश में हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरंदगी कर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपियों के एनकाउंटर को अभी 24 घंटे ही हुए थे कि बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक  टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि हमें बताया गया है कि टेम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।फिलहाल, पीड़िता का इलाज चल रहा है।

पलवल महिला पुलिस थाना प्रभारी हीरा मणि ने कहा कि हमें सूचना मिली कि 5 दिसंबर को गांव के 4 पुरुषों द्वारा एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने अगस्त में पहले भी उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। पीड़िता की एफआईआर दर्ज और मेडिकल जांच पूरी हो गई है। आगे की जांच चल रही है।

वहीं, उन्नाव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाने के बाद शुक्रवार देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, अब उन्नाव में ही तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की गई। दरअसल, माखी गांव में तीन साल की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के प्रयास में एक आरोप को गिरफ्तार किया गया।  उन्नाव एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि हमने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के ही बुलंदशहर के पहासू इलाके में अपने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी रिश्तेदार के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना तीन दिसंबर की है। पुलिस ने घटना का एक वीडियो पोस्ट करने का आरोप में भी एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामले के बारे में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

केरल में भी नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। कोट्टायम में एक गिलास पानी मांगने के बहाने आरोपी बच्ची के घर में घुसा और बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button