देश में इस मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें से सभी हैरान…

देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 40 लाख के करीब है और इसकी चपेट में कई वीवीआईपी आ रहे हैं. अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह असिम्टोमेटिक हैं और फिलहाल होम क्वारनटीन हैं. उन्होंने संपर्क में आए लोगों को होम क्वारनटीन होने की सलाह दी है.

सीएम प्रमोद सावंत ने ट्वीट करके कहा, ‘सभी को सूचित करना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैं असिम्टोमेटिक हूं और इसलिए होम क्वारनटीन हूं. मैं घर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखूंगा. जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.’

Back to top button